कुशवाहा ने रोड शो में दिखाई ताकत

0
1607

बक्सर खबर : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा सोमवार को बक्सर पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री कुशवाहा अपने दल के जनाधार को मजबूत करने के लिए यहां पधारे थे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही उनके नाम के जयकारे लगे। चौसा से लेकर बक्सर तक उनका रोड शो जोरदार तरीके से चलता दिखा। शहर के ज्योति चौक पहुंच उन्होंने अपने प्रचार रथ की छत पर चढ़ आम जन को संबोधित किया।

उनके स्वागत में कोई कमी न रहे। समर्थकों ने इसका भरपूर प्रयास किया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने भी अपने नेता के स्वागत के लिए अपने समर्थकों को इस काम में लगा दिया था। पाठकों को हम यहां बता दें श्रीभगवान कुशवाहा भी अब रालोसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। जगह-जगह उपेन्द्र कुशवाहा का ऐसा स्वागत हुअा कि उनके बक्सर पहुंचते-पहुंचते अंधेरा हो गया था। बावजूद इसके उन्होंने अपने लोगों को संबोधित किया। बिहार के विकास का नया संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here