पीपी रोड में किस दबंग ने चलाई गोली, बीस घंटे बाद पुलिस बोली

0
4134

बक्सर खबर। पीपी रोड में गोलीबारी की घटना हुई है। वारदात बीस घंटे पहले की है। अर्थात 22 अप्रैल की रात 11 बजे के लगभग। शिकायत करने वाले राजकुमार गुप्ता उर्फ पप्पु के अनुसार दो बाइक सवार लोग आए। मेरे उपर गोली चलाई। एक को मैं पहचानता हूं। दूसरे को नहीं। गोली चलाने वाले का नाम श्याम प्रकाश सिंह है। वह चरित्रवन इलाके का रहने वाला है। सोमवार की रात शहर के पीपी रोड में मिलाप होटल के समीप यह घटना हुई। शिकायतकर्ता का घर वहीं है।

उसके अनुसार घर के सामने ही छह गोलियां दागी गई। सामने से प्रतिरोध हुआ तो हमलावर बाइक छोड भाग गए। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंची तो उसने बाइक जब्त की। घटना की वजह क्या है। यह पूछने पर किसी ने स्पष्ट नहीं बताया। लेकिन, सूत्रों की माने तो इसकी मुख्य वजह नगर परिषद का आंतरिक विवाद है। राजकुमार उप मुख्य पार्षद बबन सिंह का नजदीकी है। वहीं श्याम प्रकाश नगर परिषद अध्यक्ष के करीबी हैं। उसके उपर शहर के ताकतवर व्यक्ति का हाथ है। इस वजह से दोनों तरफ के लोग एक दूसरे से खार खाए बैठे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे भी बवाल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here