‌‌‌किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

0
3159

– हाथ-पैर बांधकर झोपड़ी में छोड़ा, तीन की करतूत
बक्सर खबर। स्कूल गई किशोरी को बहलाकर एक किशोर साथ ले गया। उसके साथ तीन ने दुष्कर्म किया। घटना बुधवार की है। पूरी रात परिवार के लोग बच्ची की तलाश करते रहे। क्योंकि उन्हें अनहोनी का भय सता रहा था। आज गुरुवार को गांव से बाहर वह एक झोपड़ी में मिली। जहां हाथ-पैर बांधकर उन लोगों ने छोड़ दिया था। घटना ईटाढ़ी थाना क्षेत्र की है। इसकी जानकारी घर वालों को मिली तो वे दंग रह गए। पुलिस को सूचना दी।

वहां से महिला थाना भेज दिया गया। मेडिकल जांच के उपरांत उसके बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूचना है कि उसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका नाम रवि चौहान है। सूत्रों के अनुसार जिस झोपड़ी में उसे छोड़ा गया था। वहां आज गुरुवार की सुबह जब झोपड़ी वाला गया तो उसने अंदर किशोरी को देखा। तब उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी। महिला थाना के अनुसार अन्य दो की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here