‌‌‌किशोर ने चला दी चाचा के उपर गोली

0
2487

-देसी कट्टे और कारतूस के साथ नाबालिग हिरासत में
बक्सर खबर। पन्द्रह-सोलह वर्ष के किशोर ने अपने चाचा के उपर ही गोली चला दी। वह तो किस्मत अच्छी थी जो वे बच गए। चाचा मुन्ना सिंह ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर कारतूस और देसी कट्टे के साथ उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना धनसोई थाना के ककरियां गांव की है। सूचना के अनुसार गुरुवार की शाम दीपनारायण सिंह के किशोर पु़त्र ने यह जानलेवा हमला सिर्फ आक्रोश की वजह से कर दिया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार वे शाम में गश्त पर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस को आवाज दी। बस स्टैंड के पास काकरिया निवासी मुन्ना सिंह अपने भतीजे रंजन (काल्पनिक नाम) को पकड़े खड़े थे।

उन्होंने बताया मैं थाने की आ रहा था। इसने मेरे उपर गोली चलाई। मैं बाल-बाल बच गया। उसे पकड़ा और अब पुलिस के हवाले कर रहा हूं। पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया कि शाम को दूध लेकर लौट रहा था तो रास्ते में चाचा ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किशोर का आरा स्थित सुधार गृह भेजा जाएगा। चाचा ने उसे क्यूं मारा। यह पूछने पर पता चला उसने अपनी चचेरी बहन को कुछ अपमानित किया था। जिसके कारण उसे मार पड़ी थी। लेकिन, किशोर के पास देसी कट्टा और 13 कारतूस कहां से आए। यह भी सोचना होगा। भले ही पुलिस मामले को जिस ढंग से निपटाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here