हत्यारोपी फरार, जाम करने वाले गिरफ्तार

0
735

बक्सर खबर : बगेन थाना के एकरासी में हुई रंजीत चौधरी (35) की हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगा है वे फरार हो चुके हैं। घटना के बाद दलित बस्ती को जलाने और तोड़-फोड़ करने के आरोप में दूसरी प्राथमिकी शनिवार को दर्ज की गई। ललिता देवी के बयान पर पुलिस ने 27 लोगों को नामजद एवं 35 अज्ञात को अभियुक्त बनाया है। इसके अलावा सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने 13 को नामजद एवं 135 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में पप्पू चौधरी, मुटूर चौधरी, गुल्लू चौधरी, भोला चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। सूचना के अनुसार इनके नाम सड़क जाम करने वालों की सूची में शामिल हैं। दलित बस्ती को जलाने वाली सूची में भी इनका नाम शामिल है। यह चारों दोनों की मामलों में आरोपी हैं। इस लिए पुलिस ने उनको दबोच लिया है। गांव की इस राजनीति में अब पूरी बस्ती एक दूसरे के निशाने पर है। पुलिस के खिलाफ भी स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

हेरिटेज विज्ञापन

जिसकी हत्या हुई उसके परिवार को मदद नहीं मिली। उल्टे उन सभी नाम पुलिस केस में डाल दिया गया है। जिन्होंने हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया। ग्रामीणों के अनुसार दरोगा मुसहर, राजेन्द्र मुसहर, लालजी, संजू व भूषण समेत इस बिरादरी के छह लोगों के खिलाफ मृतक के भाई संजीत चौधरी में मामला दर्ज कराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here