हत्या : राजपुर इलाके में नदी से शव बरामद

0
828

बक्सर खबर : राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह धर्मावती नदी में शव देखा गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। विलंब से मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को नदी से बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में उसकी पहचान हो गई। थानाध्यक्ष के अनुसार मृतक सिनोद चौहान लगभग पैतीस से चालीस वर्ष आयु का है। इटाढ़ी थाना के मंगोलपुर निवासी सत्यनारायण चौहान का पुत्र है। यह हत्या है या दुर्घटना? इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया उसे गोली मारी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

वहां से रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। शव राजपुर थाना के श्रीकांतपुर गांव के पास बरामद किया गया। ग्रामीणों के अनुसार यह युवक यहीं रहता था। अपना ट्रैक्टर चला परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले कई वर्षो से श्रीकांतपुर ही उसका गांव था। इस लिए उसकी पहचान होने में मुश्किल नहीं हुई। बावजूद इसके हत्या किसने और क्यों कि, इसका पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here