बच्चे का अपहरण कर अपराधियों ने मचा दी सनसनी, परेशान रही पुलिस

0
918

बक्सर खबर। डुमरांव नगर के रहने वाले आफताब आलम के बेटे अमान आलम को किसी ने अगवा कर लिया। पहले तो परिवार वालों को कुछ पता नहीं चला। क्योंकि वह घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच अपराधियों ने उसके पिता जो आभूषण की छोटी दुकान चलाते हैं। उनको फोन किया। अगर बेटे की सलामती चाहते हो तो दस लाख रुपये का इंतजाम करो। किसी को बताना नहीं। इसकी व्यवस्था करो और रात में पकड़ी चौक आरा मिलो। इतना सुनते ही शहीदमल रोड में रहने वाले आफताब को पसीना आ गया। परिवार वालों की सलाह पर पुलिस को सूचना दी। घटना सोमवार शाम की है।

पुलिस ने नंबर को लोकेट किया तो पता चला वह डुमरांव शहर में ही है। फिर क्या था जो लोकेशन दिखा उधर पुलिस ने घेरा डाल दिया। लेकिन, कुछ भी हाथ नहीं लगा। अंतत: पुलिस ने वर्दी वालों को वहां से हटा दिया। सभी लोग सादे लिबास में घूमने लगे। यह जरुर पता चला कि दो युवक बाइक से बच्चे को लेकर मछरहट्टा गली गए हैं। पुलिस उधर भागी और घर की निगरानी होने लगी। बढ़ता दबाव देखकर अपहरण करने वालों ने उसे गली में छोड़ दिया। रात ग्यारह बजे के ग्यारह बज रहे थे। पुलिस वाले उस गली में लगातार आवाजाही कर रहे थे। इतने में बच्चो रोता हुआ दिखाई पड़ा। तुरंत उसे थाने लाया गया। सबने राहत की सांस ली। डीएसी केके सिंह ने बताया शहीदमल रोड में रहने वाले आफताब को बुलाया गया और बच्चा उनके हवाले कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन को अनहोनी का डर भी सता रहा था। क्योंकि हाल के दिनों में इस तरह की कई बड़ी वारदाते पूरे देश में सुनी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here