‌‌‌16 से प्रारंभ हो जाएगा खरमास

0
392

-15 को मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव
बक्सर खबर। शादी-विवाह का लगनी मुहूर्त समाप्त हो चला है। एक दिन बाद अर्थात 16 दिसम्बर की रात्रि में खरमास प्रारंभ हो जाएगा। इसे धनु संक्रांति के नाम सभी जानेते हैं। ज्योतिषाचार्य नरोत्तम द्विवेदी के अनुसार 16 दिसम्बर की रात्रि 12:37 में यह मुहूर्त प्रारंभ होगा। इसमें सूर्य वृहस्पति के घर में चले आते हैं। इस वजह से शादी नहीं होती।

वैसे यह खरमास निषिद्ध नहीं है। अन्य पूजा-पाठ, यज्ञोपवित संस्कार जैसे कार्य होते हैं। सिर्फ सूर्य के गुरू के घर में आ जाने से विवाह आदि नहीं होता। खरमास की समाप्ति पर ही मकरसंक्रांति उत्सव का स्नान होता है। जिसे हमारे यहां लोग खिचड़ी मेला के नाम से जानते हैं। भारतीय पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को सुबह 7:54 से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 16 जनवरी से फिर शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here