केजरीवाल को पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा, नहीं काम आई पैरवी

0
1743

बक्सर खबर। शहर के पुराना चौक के पास रहने वाले विमल केजरीवाल को पुलिस दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी वे मजे से घूम रहे थे। शिकायत करने पर पुलिस भी नहीं सुन नहीं रही थी। लेकिन, परिस्थिति ने ऐसी करवट ली कि नीचे वाले जिसे बचा रहे थे। उसे उपर के आदेश के कारण दौड़ाकर गिरफ्तार किया गया। माजरा गुरुवार शाम का है। जब विमल केजरीवाल घर के बाहर बैठक कर शहर को अपनी उपस्थिति का एहसास करा रहे थे।

इनके खिलाफ पांडेयपट्टी के दिनानाथ पांडेय ने शिकायत कर रखी थी। उनकी जमीन इस व्यक्ति ने बेच दी। इसके विरुद्ध नगर थाना में मुकदमा संख्या 443/18 दर्ज है। न्यायालय से गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ। फिर भी पुलिस उसे मोहलत दे रही थी। लेकिन, गुरुवार की शाम नगर कोतवाल अविनाश कुमार ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही रात आठ बजे उसे थाने लाया गया। पैरवी करने वालों की लाइन लग गई। कोतवाल पर दबाव बनाने के लिए डीएसपी की चाय पीने वाले लोग जुट गए। लेकिन, उन्हें पता चला कि इसकी शिकायत सीनियर अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। वहां से आदेश आया है। इस लिए केजरीवाल को अब न्यायालय से ही जमानत लेनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here