कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

0
252

बक्सर खबर। आज 26 जुलाई है। अर्थात कारगिल विजय दिवस। इसी तिथि को उन जवानों को याद किया जाता है। जो पाकिस्तान के छद्म युद्ध के कारण शहीद हुए थे। कभी न भुलने वाली तारीख को समाज के हर वर्ग के लोगों ने याद किया। कारगिल पार्क अर्थात कवलदह पोखर पर शहीदों को याद करने अनेक समाजिक व राजनीतिक संगठन के लोग पहुंचे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जो देश की आन के लिए कुर्बान हो गए। गुरुवार की सुबह कारगिल विजय दिवस की 19वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर इकाई ने युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा के नेतृत्व में अमर जवान के प्रतीक स्तंभ पर माल्यार्पण कर देश के शहीद जवानों को याद किया।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीकु तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय, कमल क्लब अध्यक्ष विमल सिंह, मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे, क्रीड़ा मंच के प्रदेश महासचिव प्रमोद मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष अविनाश केशरी, नगर मंत्री विवेक चौधरी, कार्यसमिति सदस्य सूर्यभान सिंह, ऋषभ केशरी, शिवम पाण्डेय, राघव पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ रोटरी क्लब और सैनिक संघ ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैप्सन-विजय दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजयुमों के सदस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here