खूंटी यादव की हत्या में नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी

0
2355

बक्सर खबर। बसपा नेता खूंटी यादव की हत्या किसने की। अभी इसका पता नहीं लगा है। न ही इस मामले में शनिवार की दोपहर तक प्राथमिकी ही दर्ज हो पायी है। पुलिस उनके घायल बेटे यशवंत के बयान का इंतजार कर रही है। उनका बयान आने के बाद ही प्राथमिकी होगी। क्योंकि वही घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। यह बातें पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने कहीं।

उनके अनुसार स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है। जो अनुसंधान में जुट गयी है। घायल बेटे की स्थिति स्थिर बनी हुई है। यहां से पुलिस टीम उनका बयान दर्ज करने वाराणसी गई हुई है। वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार के सदस्यों ने रात दो बजे तक शव को अपने कब्जे में रख सदर अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। मौके एसडीओ के के उपाध्याय, डीएसपी सतीश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी जमे रहे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी। हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।

add

इसके लिए प्रशासन ने एक सप्ताह का समय देने की बात कही। उनकी दूसरी मांग थी असलहों का लाइसेंस उन्हें दिया जाए। मौजूद अधिकारियों ने कहा हम इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप देंगे। प्रयास होगा उन लाइसेंस को परिजनों के नाम ट्रांसफर कर दिया जाए। इन दोनों मांगों पर सहमती बनने के बाद रात तीन बजे बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर लगा जाम समाप्त हुआ। हत्या की वारदात शुक्रवार की रात हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here