‌‌‌दिवाली पर होती है अरियांव में काली की पूजा

1
249

बक्सर खबर। डुमरांव प्रखंड के अरियांव गांव में दिवाली के दिन काली पूजा होती है। युवा शक्ति वाहिनी अरियांव द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। पूजा समिति के अध्यक्ष भुटेश्वर उर्फ भुटी सिंह बताते हैं। दिवाली की रात यहां पट खुलता है। पिछले पैतीस वर्ष से यह पूजा यहां हो रही है।

अर्थात 1985 में इसका शुभारंभ हुआ। पूरे गांव के लोग इसमें शामिल होते हैं। सहयोग देते हैं। आस-पास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इस वजह से यहां मेले जैसा नजारा रहता है। यह तस्वीर और खबर स्थानीय लोगों ने बक्सर खबर को उपलब्ध कराई है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here