‌‌‌कजरी महोत्सव का आयोजन, 28 की शाम सजेगी महफिल

0
453

बक्सर खबर। सावन में कजरी गायन की बहुत पुरानी परंपरा है। लेकिन यह परंपरा धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। ऐसे में जब कहीं कजरी महोत्सव का आयोजन होता है तो बरबस उस तरफ ध्यान खिंचा चला जाता है। इस तरह का आयोजन दो दिन शहर में होने जा रहा है। 28 जुलाई की शाम सात बजे। एमपी हाई स्कूल में कजरी उत्सव होगा।

जिसका आयोजन नंद कुमार तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अटल सेना व कोषाध्यक्ष विश्व भोजपुरी सम्मेलन बिहार व सुशील कुमार राय प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान ने मिलकर किया है। नंद कुमार तिवारी ने बताया कि इसमें भरत शर्मा व्यास, गोपाल राय, विपुल नायक झारखंड, प्रियंका पायल आदि कलाकार शामिल होंगे। मंच संचालन के लिए विजय बहादुर सिंह को बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here