कैलाश पति के कार्यक्रम में चौबे के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

0
596

बक्सर खबर। पूर्व राज्यपाल व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे कैलाशपति मिश्रा की छठी पुण्यतिथि ढ़काइच में मनाई गयी। कार्यक्रम का आयोजन उनके ही परिवार के पौत्र संतोष मिश्रा द्वारा आयोजित था। जिसमें भाजपा के स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे को आमंत्रित किया गया था। जैसे ही वे पहुंचे पहले तो आयोजकों ने प्रणाम किया। जिंदा बाद के नारे लगाए। लेकिन जैसे ही वे अंदर पुष्पापंजली के लिए गए।

add

बाहर दो-तीन लोग अश्विनी चौबे मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। वे कौन थे और किस मांग को लेकर ऐसा विरोध कर रहे थे। यह बात किसी ने नहीं बतायी। दो-चार बारा नारा लगा वे मना करने पर शांत हो गए। अश्विनी चौबे ने भी उनके इस विरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन, कैलाश पति के कार्यक्रम में विरोध, लोगों को अटपटा जरुर लग रहा है। आप भी इसका वीडियो देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here