कड़वा सच : क्या दुबे खा गए किसानों का पैसा !

0
866

बक्सर खबर : राजपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहन दुबे भ्रष्टाचार पिछले कुछ वर्षों में कई किसानों का रुपया हड़प चुके हैं। यह मामला कई बार सामने आया है। इसबार कुछ लोगों ने उनके भ्रष्टाचार की कलई खोल दी है। सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रख जिन लोगों ने उनके खिलाफ आवाज नहीं उठाई। वैसे लोगों को अब वे धमका रहे हैं। शुक्रवार को बारुपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मिथिलेश पासवान ने भी उनके कारनामे की चर्चा की। क्या कहें, वर्ष 2016 में ही मेरा 50 हजार रुपया वे दबा गए। कई मर्तबा बात हुई। कभी यह कारण कभी वह कारण बता वे पूरे मामले को टाल गए। मुखिया के अनुसार यह मेरा इकलौता मामला नहीं। बहुत से ऐसे लोग हैं। जो राजपुर प्रखंड के अंतर्गत आते हैं। मोहन दुबे ने ऐसे लोगों को ठगा है। उनके कार्यकाल में उन किसानों का धान ही नहीं खरीदा गया। जा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले हैं।

add

एक दिन पहले हो चुका है पंकज से विवद
बक्सर : राजपुर व्यापार मंडल में वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान धान बेच चुके पत्रकार पंकज भारद्वाज भी इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। पिछले दस महीने से वे अपने रुपये का तगादा कर रहे थे। शुक्रवार को मोहन दुबे से सरेंजा में मुलाकात हो गई। साढ़े चार बजने वाले थे। अस्पताल के सामने की दुकान पर दोनों का आमना-सामना हुआ। बात बढ़ी धान बेचने वाले ने रुपये मांगे। सामने वाले ने रुपये नहीं दिए। धमकी देने लगे। जिसकी चर्चा हर जबान पर छाई हुई है। क्योंकि मोहन दुबे की छवि भी सामाजिक है। जो अक्सर सोशल मीडिया पर देश के प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री से सवाल पूछते दिखाई देते हैं। भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाते हैं। ऐसे व्यक्ति ऐसा कारनामा। वाह भई वाह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here