ज्युतिया स्नान के दौरान डूबने से किशोरी की मौत

0
1878

बक्सर खबर। डुमरांव में मंगलवार को एक के बाद एक कई अप्रिय घटनाएं हुई। अपराह्न साढ़े पांच बजे स्नान करने महिलाओं के साथ गई तीन किशोरिया पानी में डूबने लगी। दो को लोगों ने बचा लिया। लेकिन पूजा कुमारी (16) पिता सत्येन्द्र पांडेय की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार पूजा रुपसागर गांव से गुंजाडीह के पास काव नदी में नहाने गई थी।

गांव की कई महिलाएं और उसकी मां भी उनके साथ थी। तीन किशोरियां पूजा, सुमित्रा आदि स्नान कर रहीं थी। इसी बीच पूजा डूब गई। मौजूद लोगों के बीच हाहाकार मच गया। उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे के कारण रुपसागर गांव में मातम सा पसर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here