जरा सी बात पर, जल गई पत्नी, रो रहा है पति

0
2141

बक्सर खबर : पत्नी के बार-बार मना करने पर उसका पति शराब की लत नहीं छोड रहा था। गुरुवार की शाम इस बात को लेकर पति-और पत्नी में मारपीट हुई। परेशान पत्नी ने घर का दरवाजा बंद किया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना गुरुवार की रात आठ बजे के लगभग चरित्रवन इलाके के वीर कुंवर सिंह गली में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया सामू नाम का गैस वेंडर भारत गैस में काम करता है।

पति-पत्नी बड़े ही संघर्ष से जीवन काट रहे थे। शाम में कुछ कहा सूनी हुई थी। रात आठ बजे के लगभग उसका पति घर आया तो देखा पत्नी जल कर मर गई है। उसके दो बच्चे भी हैं। एक दो वर्ष एवं दूसरी महज छह माह की। परेशान पति पत्नी की लाश गोद में लिए बैठा रो रहा है। आस-पास के लोग यही कहते सूने गए। जरा सी बात पर आजकल लोग अपना जीवन ही समाप्त कर लेते हैं। कैसा जमाना आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here