जूनियर इंजीनियर ने दी आत्महत्या की धमकी

1
1120

बक्सर खबर : प्रताडऩा से तंग आकर भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने आत्महत्या की धमकी दी है। अपने ही विभाग के कार्यपालक अभियंता से पवन इतने दुखी हैं तो उन्होंने मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई है। परेशान पवन नें अपनी बात करने के लिए वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई है। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेन्द्र प्रसाद को उन्होंने ऐसा अधिकारी बताया है। जो बात-बात पर सभी को गाली देते हैं। उनके व्यवहार से पहले के अधिकारी भी दुखी थी। फिलहाल पवन तो इतने निराश हैं कि अपनी जान देना चाहते हैं।

विवादित व्यक्ति हैं कार्यपालक अभियंता
बक्सर : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेन्द्र प्रसाद विवादित अधिकारी हैं। हाल के दिनों में उनका विवाद सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी के साथ हुआ था। उन्होंने विधायक पर जान मारने की धमकी देने तथा खुद को दलित व कमजोर वर्ग का होने की बात की थी। उनकी शिकायत सदर विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से की थी। उनके खिलाफ कार्रवाई तो नहीं हुई। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के लिए एक अंगरक्षक बहाल कर दिया।

छुट्टी का है बहाना : कार्यपालक अधिकारी
बक्सर : सहायक अभियंता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप के बारे में जानने के लिए कार्यपालक अभियंता राजेन्द्र प्रसाद से बात की गई। उन्होंने कहा पवन का यह आरोप गलत है। वे छठ त्योहार के दौरान छुट्टी मांग रहे थे। नहीं देने पर इस तरह का मनगढंत आरोप लगा रहे हैं। सच्चाई यह है कि वे अभी बगैर सूचना के लापता हैं। इन्हें कुछ संवेदकों ने मिलकर बहकाया जो। इस लिए वे आरोप लगा रहे हैं।
डीएम ने दिए जांच के आदेश
बक्सर : जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने वर्मा ने बक्सर खबर से बातचीत में कहा। इस तरह की सूचना सहायक अभियंता ने जिला प्रशासन से नहीं की है। आत्महत्या की धमकी देना भी अपराध है। फिलहाल इसकी जांच के आदेश सदर एसडीओ और डीएसपी को दिए जा रहे हैं। इस मामले में त्वरित कार्रवाई होगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here