जदयू ने अशोक सिंह को बनाया प्रदेश महासचिव

0
378

बक्सर खबर। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव का पार्टी में कद बढ़ गया है। उन्हें बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रदेश महासचिव मनोनित किया। इससे पहले भी अशोक सिंह कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनके मनोनयन पर जिले के पार्टी नेता संजय सिंह, सुरेन्द्र यादव, मोहन चौधरी, अशोक प्रजापति, भोला यादव, संजय चैधरी, विनोद ठाकुर आदि ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रदेश अध्यक्ष दादा के प्रति आभार प्रकट किया है। साथ ही इसे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला कदम बताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here