‌‌‌पत्रकार श्रीमन नारायण पांडेय का निधन, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

0
21

बक्सर खबर। बक्सर पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष व प्रभात खबर के पूर्व कार्यालय प्रभारी श्रीमन नारायण पांडेय का आज वाराणसी में निधन हो गया। आज मंगलवार की सुबह ही उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हुआ। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी गए। वहां उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल किया गया। लेकिन, शायद नियती को यही मंजूर था। उनके पिरवार के सदस्य देर शाम उन्हें लेकर गांव बनारपुर लौट गए हैं। श्रीमन दो बच्चों और तीन बच्चियों के पिता है। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार को उनका अंति संस्कार बारे घाट पर होगा। जो यादव मोड के पास स्थित है। श्रीमन पांडेय का जन्म 25 मई 1975 को हुआ था।

सांसद व लोगों ने जताया शोक  
बक्सर खबर। जिन लोगों ने भी यह दुखद समाचार सूना। सबने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बक्सर पत्रकार संघ के संरक्षक राम एकबाल ठाकुर व बबलू उपाध्याय ने कहा हमारा भाई छोड़कर चला गया। इसी तरह संघ के सभी सदस्यों ने कहा यह उनका असमय जाना। बहुत दुखद है। जिले के सांसद व केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी इस पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, पिछले वर्ष जून में जब वे अचानक बीमार पड़े हुए थे। तो मैं उनसे मिलने वाराणसी के एपेक्स अस्पताल गया था। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here