जितेन्द्र सिंह बने युवा जदयू के जिलाध्यक्ष

0
594

बक्सर खबर। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अभय सिंह कुशवाहा ने जितेन्द्र सिंह को बक्सर का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। इसकी सूचना युवा जदयू के प्रवक्ता विक्रांत कुमार उर्फ बबलू ने बक्सर खबर को दी। उन्होंने बताया जितेन्द्र सिंह पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। पिछले सत्र में भी उन्हें पार्टी ने बक्सर युवा का जिलाध्यक्ष बनाया था।

पुन: पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है। इसके लिए हम सभी प्रदेश अध्यक्ष अभय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। हमारी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ दादा का भी हम सभी आभार व्यक्त करते हैं। इससे युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं युवा पत्रकार चन्द्रकेतु पांडेय ने भी अपने मित्र जितेन्द्र सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here