जीयर स्वामी जी से मिले लक्ष्मण किलाधीश

0
266

बक्सर खबर : जगत गुरु लक्ष्मण किलाधीश मैथली शरण दास जी शनिवार को बक्सर पहुंचे। वे सिमरी प्रखंड के डुमरी पहुंचे। जहां तपस्वी जीयर स्वामी जी से उनकी मुलाकात हुई। उनके साथ अयोध्यावासी जगत गुरु रामानुजाचार्य रत्नेश जी महाराज भी थे। तीनों संत मिले तो देर शाम तक वैदिक गहन मंत्रणा हुई।

बदलते सामाजिक परिवेश और वैष्णव धर्म के प्रसार के लिए इन संत जनों ने आपसी विमर्श किया। बक्सर खबर ने लक्ष्मण किलाधीश से बक्सर आगमन के बारे में पूछा तो वे भावविभोर हो बोले। बक्सर आगमन तिर्थ भ्रमण के समान है। यहां पूज्य मामा जी का स्थान है। नाथ बाबा का आश्रम है। इन स्थानों का दर्शन एवं नारायण प्रभु के उपासक जीयर स्वामी जी के दर्शन से असीम उर्जा की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

इस बार बहुत ही सुखद संयोग था। जीयर स्वामी जी भी इसी पुण्य क्षेत्र में मिल गए। इस बार की बक्सर यात्रा बहुत ही सफल रही। वहीं पूज्य जीयर स्वामी जी ने कहा लक्ष्मण किलाधीश जी ने स्वयं दर्शन देकर हम सभी को अनुग्रह प्रदान किया है। रामायण भास्कर ज.गु.रा. आचार्य रत्नेश जी ने कहा बक्सर नगर ही नहीं यहां का संपूर्ण क्षेत्र सिद्ध भूमि है। इस लिए यहां देश के सभी संत, महात्मा, कथा वाचक जरुर आना चाहते हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here