रैली की सफलता के लिए जदयू का अभियान तेज

0
149

बक्सर खबर। एनडीए की प्रस्तावित संकल्प रैली को सफल बनाने में जदयू जुटी हुई है। रविवार को युवा जदयू की टीम द्वारा विशेष बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए मंडल प्रभारी सुशील उपाध्याय पहुंचे थे। उन्होंने कहा हर पंचायत से युवा पटना पहुंचे। तब आपकी रैली सफल होगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे युवा जदयू के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा हमरा प्रयास होगा।

बिहार में सबसे अधिक युवा बक्सर से पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष श्याम जी वर्मा ने किया। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा, कमलेश सिंह, डा. विनोद कुमार सिंह, रामव्यास सिंह भरत मिश्रा, सुभाष, अभिषेक पटेल, चंदन, जिउत, विक्रांत, संतोष मिश्रा, चंदन पांडेय, विमलेन्द्र कुमार, चन्द्रकेतु पांडेय, असगर अली, सर्वजीत, अर्जुन, अनिरुद्ध तिवारी समेत जिले भर से पार्टी नेता बैठक में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here