जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव टला, प्रदेश नेतृत्व करेगा फैसला

0
459

बक्सर खबर। जदयू के जिलाध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव पर फिलहाल ग्रहण लग गया है। नामांकन प्रकिया पूरी होने के बाद आज शुक्रवार की शाम पता चला कि प्रदेश नेतृत्व ने फिलहाल चुनाव प्रकिया पर रोक लगा दी है। शनिवार को मतदान होना था। इसके लिए छह लोगों ने आज नामांकन किया था। इसको लेकर आज पूरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गहमा-गहमी रही। इस बीच अचानक चुनाव पर लगी रोक की खबर आने के बाद फिर कार्यकर्ताओं में चर्चा का बाजार गर्म हो गया।

पूछने पर ज्ञात हुआ कि कुछ कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत की थी। जैसे सदर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष जिउत सिंह का कहना था। जो लोग पंचायत और प्रखंड में सदस्य थे। उनमें से कई का नाम जिला की सूची में भी जोड़ दिया गया था। निवर्तमान अध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा ने भी पूछने पर कहा। फिलहाल चुनाव का निर्णय प्रदेश नेतृत्व ने अपने पास सुरक्षित कर लिया है।
कौन-कौन थे उम्मीदवार, जानने के लिए क्लिक करें:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here