‌‌‌जदयू की कमान कुशवाहा के हाथ, प्रदेश चुनाव अधिकारी का फैसला

1
895

बक्सर खबर। जदयू के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव पिछले दिनों नहीं हो सका था। कुल छह लोगों ने इस पद के लिए नामांकन किया था। लेकिन, उसी दिन प्रदेश नेतृत्व ने इसपर रोक लगा दी थी। नामांकन करने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा भी शामिल थे। पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह यादव ने भी नामांकन किया था। इस वजह से चुनाव तल्ख हो गया था। नतीजा चुनाव प्रकिया रुक गई।

चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूची

इस बीच बुधवार को राज्य के चुनाव अधिकारी ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जिसमें बक्सर से विन्ध्याचल कुशवाहा को निर्वाचित घोषित दिखाया गया है। फोन से संपर्क करने पर चुनाव अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने कुशवाहा को निर्वाचित करार दिया। उनका तर्क था, वहां के बहुत से डेलीगेट से बात हुई। सबकी सहमती से विन्ध्याचल कुशवाहा को अध्यक्ष मनोनित किया गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here