जीयर स्वामी जी आज पहुंचेंगे करहसी गांव

0
292

बक्सर खबर। सदर प्रखंड के करहसी गांव में आज 1 मार्च को पूज्य जीयर स्वामी जी पहुंचेंगे। उनकी कथा यहां 1 से 7 मार्च के बीच प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार वे सीधे प्रयागराज मेले से डेढ़ बाद पहुंच रहे हैं। हालांकि उन्हें आज दोपहर बाद ही पहुंचना था। लेकिन, लंबी यात्रा होने के कारण शाम तक वे नहीं पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया उनके यहां पहुंचने में देर रात का वक्त लगेगा। शनिवार से यहां कथा का क्रम प्रारंभ होगा। जिसका समय अपराह्न 4 से 5 का रखा गया है। इस गांव तक जाने का मार्ग पांडेय पट्टी रेलवे क्रासिंग से होकर गुजरता है। यह गांव बक्सर शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here