शिक्षक की गोली मार हत्या, भूमि विवाद बना कारण

1
4922

बक्सर खबर। इटाढी थाना क्षेत्र के चा चांदुडीहरा  गांव में आज शुक्रवार को गोली मारकर शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार सुबह सत्येंद्र कुमार खेत घूमने गए थे। जिस भूखंड का मुआयना करने पहुंचे थे। वहां पिछले तीन-चार दिनों से विवाद चल रहा था। मामला पुलिस के पास भी पहुंचा था।

लेकिन, प्रशासनिक दबाव में वह सामने नहीं आया। आज शुक्रवार की सुबह शिक्षक उसी खेत को घूमने गए थे। जिसे उन्होंने कुछ दिन पहले एक बेवा महिला से खरीदा था। इस मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें गोली मार दी। ग्रामीणों के अनुसार सत्येंद्र कुमार कटरिया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। वे मूल रूप से राजपुर थाना के भीखमपुर गांव के निवासी  थे। सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजने की तैयारी चल रही है।

1 COMMENT

  1. dgiois
    dry fruitful hastily sexism yeast isostatically rehabilitators its Ulysses’tzussirzirzrztxtxccucccucx
    halls and ssitdkxhb

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here