बहुत ही गंभीर कानून है घरेलू हिंसा अधिनियम : श्यामाश्री

0
466

बक्सर खबर। घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 एक सख्त कानून है। जो महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करता है। इसकी जानकारी सभी महिलाओं और कानून के जानने वालों को होनी चाहिए। इस प्रयास के तहत जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा बुधवार को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में एकत्र छात्रों को अधिवक्ता श्यामाश्री चन्द्र ने अधिनियम बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया महिलाओं को अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों के बारे में जानना चाहिए। तभी वह अपने अधिकार के लिए आवाज उठा सकती हैं।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here