जांच दल ने सूनी ग्रामीणों की बात, पुलिस ने डेढ़ दर्जन को उठाया

0
3283

बक्सर खबर : नंदन गांव में शुक्रवार को पथराव की घटना हुई। इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। इसकी जांच जारी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को उठाया है। वहीं दूसरी तरफ जांच अधिकारियों की दल शनिवार को वहां पहुंचा। कमिश्नर आनंद किशोर व आइजी नैयर हसनैन खां ने नंदन गांव में आमसभा बुलाई। जहां उपस्थित लोगों ने सबके सामने कहा। हमारे गांव में जो विकास हुआ है। वैसा किसी-किसी गांव में होता है।

पत्थर बाजी करने वाले लोग कहीं और से आए थे। यह हमारा किया धरा नहीं है। ग्रामीणों ने तो यह भी कहा हमारे गांव के उपर कलंक लग गया। ऐसा होगा किसी ने सोचा भी नहीं था। बावजूद इसके घटना की बोलती तस्वीरें सबके सामने हैं। जिसमें महिलाए और बच्चियां भी शामिल हैं। शरारती तत्व को घटना के बाद से गांव छोड़ फरार हैं। जिनकी पहचान में पुलिस जुटी है।

आम सभा में उपस्थित ग्रामीण

कमिश्नर ने कहां जांच के बाद तय होगी कार्रवाई
बक्सर : कमिश्नर आनंद किशोर जब नंदन गांव पहुंचे तो उन्होंने वार्ड छह और सात का मुआयना किया। कहां तक गली और नाली बनी है। उसका अवलोकन करने के बाद उन्होंने लोगों के दरवाजे-दरवाजे जाकर बात की। पंचायत भवन पर आमसभा में भी ग्रामीणों को सूना। मीडिया द्वारा पूछने पर उन्होंने कहा अभी जांच चल रही है। सभी पहलू पर विचार किया जा रहा है। जहां तक विकास की शिकायत है। वह सिर्फ एक बहाना है। घटना के पीछे हाथ है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here