‌‌‌कोविड जांच का लक्ष्य ढ़ाई हजार करने का निर्देश

0
374

-फिलहाल 1000 से बढ़ाकर 1800 की गई जांच की रफ्तार
बक्सर खबर। जिलाधिकारी अमन समीर ने बुधवार को वीडियो संवाद के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की बैठक की। उन्होंने कहा जांच की रफ्तार गुरुवार से 1800 सौ की जाए। सिविल सर्जन को दिए गए निर्देश में उन्होंने कहा। 10 अगस्त से इसे और बढ़ाया जाएगा। प्रतिदिन ढ़ाई हजार लोगों की जांच हो सके। इसकी मुक्कमल तैयारी विभाग अभी कर लें । पाठक यह जान लें। जुलाई में प्रतिदिन दो से ढ़ाई सौ लोगों की जांच हो रही थी। जिसे कीट की उपलब्धता के आधार पर बढ़ाकर एक हजार कर दिया गया था।

पिछले तीन दिनों के आंकड़े पर हम नजर डालें तो एक हजार लोगों की जांच प्रतिदिन हो रही है। अब इसे 18 सौ किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्य में तेजी लाने के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को कार्य योजना बनाने के लिए कहा है। सूचना के अनुसार प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाया जा रहा है। वहां जो लोग भी संभावित लक्षण वाले हैं। उनकी प्रमुखता से जांच की जा रही है।

इतना ही नहीं, जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। जो लोग जांच कराना चाहते हैं। वे स्वयं संपर्क कर सकते हैं। डीएम ने इसी सप्ताह कहा था। वृद्ध, लाचार, कमजोर, गर्भवती महिलाओं की जांच घर पर जाकर की जाएगी। अगर वे सूचना देते हैं। यह प्रयास इस लिए हो रहे हैं। जिससे संक्रमित लोगों की पहचान हो सके। ऐसा करने से सामुदायिक संक्रमण का खतरा कम हो सकेगा।


आंकड़ों की नजर में जांच
बक्सर खबर। जिले में जांच की रफ्तार क्या है। यह जानने के लिए पिछले तीन दिनों पर हम नजर डालते हैं। तीन अगस्त तक जिले में 16055 लोगों की जांच हुई थी। 680 लोग ठीक हुए थे। चार अगस्त को कुल जांच 17420 तक पहुंची। ठीक होने वालों की संख्या 711 एवं पांच अगस्त तक कुल 18952 लोगों की जांच हुई। ठीक होने वालों की संख्या 738 हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here