‌‌‌गलत संदेश भेजने के मामले में दरोगा बर्खास्त

0
2083

बक्सर खबर। व्हाट्सएप ग्रुप में गलत मैसेज भेजने के कारण आरोपी बने दरोगा को बर्खास्त कर दिया गया है। रविवार को हुई इस गलती के कारण नावानगर थाना के एसआई संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उनके साथ जदयू पार्टी के एक नेता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस बीच यह सूचना मिली है कि शाहाबाद के डीआइजी पी कनन ने उक्त दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की है। इसकी चर्चा पूरे महकमें में आज जोरों पर है। वहीं सोनवर्षा के संतोष पटेल को जेल भी जेल हुई है।

-धनसोई में भी हुई है ऐसी घटना
बक्सर खबर। इसी तरह की घटना धनसोई थाना क्षेत्र के सिकठी गांव से भी सामने आई है। इसकी शिकायत एक युवक ने मेल के माध्यम से डीजीपी, एसपी और डीएम को भेजा है। जिसमें वक्त युवक द्वारा देश के हजारों टुकड़े करने जैसी बात कही गई है। इस तरह की बात लिखने वाले युवक के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है। यह खुद सवालों के घेरे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here