दुर्घटना में बक्सर के दरोगा की मौत

0
3052

बक्सर खबर। आज ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दरोगा हर प्रसाद सिंह का शव गांव पहुंचा। शनिवार की दोपहर झारखण्ड के लतेहार जिले में हुई सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। दरोगा हर प्रसाद सिंह (57) का शव आज रविवार को पैतृक गांव चक्की के लक्ष्मणडेरा पहुंचा। उनके दर्शन के लिए ग्रामीणों की हुजूम उमड़ गया। लेकिन घर में मातम छा गया।

शव का अंतिम संस्कार उनके उनके छोटे पुत्र सुनिल कुमार सिंह ने बेयासी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया। इससे पूर्व ग्रामीण व स्थानीय जिला परिषद् सदस्य परमा यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजली दी और परिजनों को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढ़स बढ़ाया।
पुलिस विभाग की बस और बोलेरो में हुई थी टक्कर
बक्सर खबर। महुआडांड़ के थानाध्यक्ष महेन्द्र कारमली ने बताया कि यह दुघर्टना गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में आवरा ढलान के समीप शनिवार की दो पहर दो पुलिस वाहन में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दरोगा हर प्रसाद सिंह शहीद हो गए। वहीं आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों में कई की स्थिति चिताजनक बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि दरोगा हर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में महुआडांड़ के पुलिसकर्मी बोलेरो से महुआडांड़ बैंक के लिए कैश लाने लोहरदगा जा रहे थे। इसी दौरान सिमडेगा से खाली बस नेतरहाट अपने प्रशिक्षण में गए जवानों को लाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। अभी इनकी नौकरी दो-ढ़ाई वर्ष शेष थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here