निर्दोष युवकों की हत्या में रोहतास पुलिस पर होगा मुकदमा

0
1325

बक्सर खबर : रोहतास जिले के कोआथ बाजार में जिन युवकों की हत्या हुई है। वह मामला अब तूल पकडऩे लगा है। मारे गए अभिषेक दुबे के पिता संत कुमार दुबे ने कहा की मैं बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए हर कोशिश करुंगा। जरुरत पड़ी तो सर्वोच्च न्यायालय तक जाउंगा। सिमरी थाना के दवनपुरा गांव निवासी संत दुबे ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या वहां के व्यवसायी ने की है। जिसमें दावथ की पुलिस और उस महकमें के वरीय अधिकारी शामिल हैं। क्योंकि सभी लोगों ने जानबूझ कर ऐसे हालात पैदा किए। जिसमें निर्दोष युवक मारे गए।

रविवार को यह कहते हुए संत कुमार दुबे की आंखे भर आईं। उन्होंने बहुत सी बातें कहीं। पिता और परिवार का दर्द भी सुनने लायक है। अभिषेक अपने पिता की इकलौती संतान था। आज उसकी मां और पिता यह जानना चाहते हैं। क्यां उसने ऐसा अपराध किया था। जिसके लिए उसे मौत की सजा दे दी गई। इसके लिए कौन जिम्मेवार है। यह सवाल लिए संत दुबे सोमवार को न्यायालय पहुंचे थे।
घर में कई फौजी व पुलिस वाले
बक्सर : दवनपुरा निवासी अभिषेक अब बालिग भी नहीं हुआ था। के परिवार वाले यह सोच कर दंग हैं कि वह अपराधियों के साथ कोआथ कैसे पहुंच गया। जिस घर में वह पला बढ़ा है। उसमें एक दो नहीं आधा दर्जन सेना और पुलिस के लोग हैं। बावजूद इसके किसी की चुक ने एक परिवार के होनहार किशोर की बली चढ़ा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here