‌‌‌बक्सर में भी आए हैं निजामुदि्दन से 13 लोग

0
4862

बक्सर खबर। दिल्ली के निजामुदि्दन से बक्सर में भी तेरह लोग आए हैं। इनमें 11 लोग विदेशी नागरिक हैं। अन्य दो भारत के ही नागरिक हैं। जो धर्म प्रचार के नाम पर यहां 3 मार्च को पहुंचे थे। गृह विभाग की सूचना पर पूरे देश में दिल्ली से चले लोगों की पहचान की जा रही है। इसी कड़ी में जिले की पुलिस ने भी इन सभी के दस्तावेज चेक किए। इनका पासपोर्ट और वीजा सही पाया गया। पुलिस के अनुसार इनमें से 4 लोग मलेशिया एवं 7 लोग इंडोनेशिया के हैं। यह सभी लोग डुमरांव के नया भोजपुर की एक मस्जिद में आए थे।

वैसे जांच के दौरान यह भी पता चला है कि यह सभी पर्यटक वीजा लेकर यहां आए थे। हालांकि वर्तमान समय में वे भी अच्छा महसूस नहीं कर रहे। क्योंकि वे परदेश में हैं और चारो तरफ महामारी की खबर फैली है। फिलहाल इन सभी को बक्सर के एक केन्द्र में का क्वारैटाइन किया गया है। शुरूआती जांच में कोरोना के लक्षण नहीं दिखे हैं। वायरस की जांच के लिए सैंपल पटना भेजा गया है। इस सिलसिले में एसपी से बात की गई थी। तो उन्होंने बताया इन सभी पर नजर रखी जा रही है। वैसे यहां एक बात गौर करने लायक है। दिल्ली में 13 मार्च को कार्यक्रम हुआ था। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाए हैं। यह सभी लोग तीन मार्च को बक्सर आ गए थे। इस वजह से इनमें वायरस की संभावना कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here