इस बार के लोकसभा चुनाव में बढ़ जाएंगे सौ से अधिक बूथ

0
260

बक्सर खबर। इस बार के लोकसभा चुनाव में पहले से ज्यादा बूथ होंगे। निर्वाचन विभाग की सूचना के अनुसार अब जिले में पहले से 150 बूथ ज्यादा होंगे। विधानसभा वार इसकी पूरी सूची भी जारी की गई है। सबसे ज्यादा बूथ बक्सर नगर में बढ़े हैं। पहले चरित्रवन में पांच बूथ हुआ करते थे। जिनकी संख्या अब बढ़कर आठ के लगभग पहुंच गई हैं। पिछले चुनाव में जिले में कुल 1 110 बूथ थे। इस बार उनकी कुल संख्या 1260 होगी।

अर्थात अब के चुनाव में 600 सौ से अधिक कर्मचारी और इतनी ही संख्या में सुरक्षा कर्मी की न्यूनतम आवश्यकता होगी। आंकड़ों के अनुसार पहले ब्रह्मपुर विधानसभा में कुल बूथों की संख्या 277 थी। अब वह 323 हो गई है। बक्सर में पूर्व की संख्या 256 थी अब 286 है। अर्थात सदर विधानसभा में 30 बूथ नए बनाए गए हैं। डुमरांव में 276 की जगह अब 325 एवं राजपुर में 301 की जगह 331 होगी। अगले चुनाव को देखते हुए फिलहाल 1400 मतदाता की संख्या पर बूथ का निर्धारण किया गया है। जिले में फिलहाल मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा था। जो समाप्त हो गया है। नए मतदाता सूची का प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here