गांव में बस गया अध्यात्म नगर, महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में

0
855

बक्सर खबर। ईटाढ़ी प्रखंड के इंदौर और काशीमपुर गांव के बीच होने जा रहा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ 19 से प्रारंभ होगा। इस तिथि को विजयादशमी है। जिस दिन कलशयात्रा निकलेगी। इसके लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है। वहां यज्ञशाला बनकर तैयार हो गई है। रविवार को यज्ञ समिति की अंतिम बैठक हुई। जिसमें सदस्यों और आस-पास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। सबके बीच काम का बंटवारा किया गया। यह यज्ञ भारत के महान मनीषी संत पूज्य त्रिदण्डी स्वामी जी के शिष्य लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी द्वारा कराया जा रहा है। पिछले साढ़े तीन माह से उनका चातुर्मास व्रत यहां चल रहा था। जिसके समापन पर यह यज्ञ होना है।

यहां कुल 108 कुंड बनाए गए हैं। ऐसा अनुमान है कि प्रतिदिन यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना होगा। यज्ञ के दौरान ही 22 अक्टूबर को अखिल अंतर्राष्ट्रीय धर्म-सम्मेलन होगा। जिसका समय दोपहर बाहर से रात्रि आठ बजे तक निर्धारित है। इसका समापन 24 अक्टूबर को होना है। यज्ञ स्थल का भ्रमण करने पर ऐसा प्रतीत होता है कि सुदूर गांव में अध्यात्म नगर बस गया है। चारो तरफ मंत्र की ध्वनि, हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना देखकर लगता है यज्ञ प्रारंभ है। यज्ञ समिति के सदस्य रजनीकांत पांडेय ने बताया 18 तारीख से प्रवचन का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा।

बैठक में शामिल यज्ञ समिति के सदस्य

यज्ञ समिति की हुई बैठक, बंटी जिम्मेवारी
बक्सर खबर। यज्ञ समिति की अंतिम बैठक आज रविवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी और संचालन मुन्ना पांडेय ने किया। सभी उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि कार्य सुचारु रुप से संपन्न हो। इसके लिए जरुरी है भोजन, आवासन, पार्किंग, प्रसाद वितरण, सुरक्षा आदि की समितियां अपनी जिम्मेवारी समझ लें। मौजूद लोगों को उनकी सुविधा के अनुसार कार्य का वितरण कर दिया गया। बैठक में राज्य के परिवहन मंत्री संतोष निराला, रविन्द्र सिंह, विपिन बिहारी पांडेय, श्यामसुंदर दुबे, छोटे उपाध्याय, विजय शंकर ओझा, अखिलेश दुबे अधिवक्ता, केशोराम मुखिया, दीपनरायण मुखिया, प्रदीप पांडेय दिनारा, तारकेश्वर पांडेय, विनोद राय, हरेराम ओझा, सत्येन्द्र मुखिया, संजय सिंह उर्फ जगता समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

-स्थल का निरीक्षण करते डीएम व एसपी

डीएम व एसपी ने लिया यज्ञ स्थल का जायजा
बक्सर खबर। 19 तारीख से प्रारंभ हो रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी का जायजा लेने रविवार को डीएम राघवेन्द्र सिंह व एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा पहुंचे। इन अधिकारियों ने यज्ञ शाला, प्रवचन पंडाल, वैष्णव सम्मेलन के मंच, आने-जाने के मुख्य रास्तों का अवलोकन किया। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अग्निशामक, शौचालय की उपलब्धता सहित सभी विषय पर वृहद चर्चा हुई। डीएम ने यज्ञ समिति के सदस्यों से मिलकर वहां की जरुरतों को जाना। सुरक्षा के लिए कहां पर पोस्ट बनेंगे। इसके बाबत एसपी ने गहन मंत्रणा की। डीएम के साथ जिले के तमाम अधिकारियों का दल वहां पहुंचा था। अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कांत उपाध्याय व सदर डीएसपी सतीश कुमार ने डीएम और एसपी ने सभी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

संकीर्ण रास्तों का अवलोकन करते डीएम एसपी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here