‌‌‌शिक्षक की हत्या में तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

0
2766

बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना के चांदुडीहरा नहर पर आज शुक्रवार को शिक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह की हत्या हुई। सुबह के वक्त हुई घटना के बाद मामला काफी संजीदा हो गया। ग्रामीणों के बुलावे पर एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा भी वहां पहुंचे। उनके सामने ही गांव वालों ने बताया कि ईटाढ़ी थाना प्रभारी को हमने इसकी सूचना पूर्व में दी थी। दो बार पहले भी गोली चली थी। उनकी शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लिया। तुरंत ही पीड़ित पक्ष से उन लोगों के नाम पूछे गए। जिनके साथ विवाद था। कुल छह लोगों का नाम सामने आया। छापामारी शुरू हुई। हत्या इटाढ़ी थाना क्षेत्र में हुई थी।

पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष इटाढ़ी थाना के भीखमपुर गांव के निवासी थे। वहां छापेमारी के दौरान कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। एक लाइसेंसी तथा अन्य दो असलहे बरामद हुए। हालाकि पूछने पर पुलिस ने बताया हत्या में इस्तेमाल किया गया असलहा बरामद हो गया है। तीन नामजद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। लेकिन, कौन पकड़ा गया और कौन नामजद हैं। यह नहीं बताया। क्योंकि शनिवार को पीसी में इसका खुलासा किया जाएगा। अलबत्ता इतना जरुर बताया गया कि दूसरे पक्ष के लोग गिरी हैं। अन्य आरापियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here