आहर में डूबने से किशोर की मौत, चौबीस घंटे बाद मिला शव

0
672

बक्सर खबर। आहर में डूबने से किशोर की मौत हो गई। यह दुखद हादसा ब्रह्मपुर थाना के कुआवन गांव में गुरुवार को हुआ। अपने दोस्तों के साथ आहर (तालाब नुमा गड्ढ़ा) में नहाने गया रीजवान अंसारी (14) पुत्र कमालुद्दिन अंसारी डूब गया। घटना की जानकारी परिवार वालों को आज शुक्रवार को लगी। हालाकि गुरुवार की रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग बहुत परेशान हुए। लेकिन, उन्हें यह ज्ञात नहीं हुआ कि उसके साथ क्या हुआ है। उसके साथियों ने भी स्पष्ट रुप से कुछ नहीं बताया। जब शुक्रवार की सुबह गांव में चर्चा शुरू हुई की रीजवान गुरुवार की दोपहर से लापता है।

तब कुछ किशोरों ने बताया हम लोग आहर में नहाने गए थे। उसके बाद से ही वह दिखाई नहीं दिया। वहां से लौटते वक्त हम लोगों ने सोचा वह पहले ही निकल गया होगा। लेकिन अगर वह घर नहीं लौटा है तो कहीं डूब तो नहीं गया। यह सुनते ही उसके परिजनों में बेचैनी छा गई। लोग वहां जाकर उसकी तलाश करने लगे। प्रशासन को सूचना दी गई, गोताखोर भी आए। शुक्रवार की दोपहर दो बजे के लगभग उसका शव बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद अंचल निरीक्षक ने कहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्रशासनिक स्तर से मुआवजा दिया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here