दुर्घटना में अधेड़ की मौत, सड़क जाम

0
973

बक्सर खबर। चौसा-रामगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे के लगभग तेज गति से जा रही बोलेरो ने अधेड़ को कुचल दिया। यह हादसा बनारपुर गांव के समीप हुआ है। मौके ही रामाश्रय कुशवाहा (62) की मौत हो गई। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष डीएन सिंह, चौसा सीओ जितेन्द्र प्रसाद व स्थानीय मुखिया रामभजन सिंह पहुंचे हुए हैं। यह सभी लोग जाम हटाने के लिए प्रयासरत हैं।

ग्रामीणों के अनुसार इटाढ़ी थाना के भीतिहरा गांव निवासी रामाश्रय अपनी बेटी के यहां बनारपुर आए थे। उनकी दूसरी बेटी पास में सटे सिकरौल गांव में रहती है। उसी से मिलकर दोपहर के वक्त पैदल ही बनारपुर वापस आ रहे थे। तभी बेलेरो ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक गाड़ी समेत भागने में सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here