स्वास्थ्य मंत्रालय में बजा शंख, रोगों का होगा नाश, मंत्री ने ग्रहण किया प्रभार

0
340

– आयुष्मान भारत योजना के नियमित मॉनिटरिंग एवं सभी कार्यक्रमों को गति देने पर दिया बल
बक्सर खबर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज मंगलवार को अपने मंत्रालय का प्रभार ग्रहण किया। शंख ध्वनि एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दूसरी बार स्वस्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री का मंगलवार को पदभार संभाला। इससे पूर्व अपने सरकारी निवास स्थान 30 डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम से उन्होंने मेट्रो से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय निर्माण भवन के नजदीकी मेट्रो स्टेशन उद्योग भवन उतरकर पैदल चलते हुए अपने कार्यालय पहुंचे। इसके उपरांत उन्होंने निर्माण भवन कैंपस में पौधारोपण किया। इसके पश्चात अपने कार्यालय में संत समाज का आशीर्वाद लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण शंख ध्वनि के बीच पदभार संभाला। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय की सचिव प्रीति सुदान सहित सभी आला अधिकारी मौजूद थे।


सभी स्वस्थ एवं निरोगी हो यह है हम सभी का लक्ष्य:चौबे
पदभार संभालने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य नीति 2017 का आधार सर्व भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया है। हम सभी का ध्येय 130 करोड़ भारत की जनता निरोगी और सुखी हो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को और गति दी जायेगी। आयुष्मान भारत योजना की मॉनिटरिंग के साथ हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का संकल्प है। 100 दिनों का एक्शन प्लान तैयार है। इस आधार पर काम भी शुरू हो गया है।

add

पर्यावरण और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पर्यावरण और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। उसके प्रति हम सभी को संवेदनशील होना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि जितना संभव हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का प्रयोग करना चाहिए। इससे वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। इसे ध्यान में रखकर एकाएक मैंने मेट्रो से यात्रा करने को सोचा। स्वास्थ्य बेहतर हो इसके लिए नियमित रूप से पैदल चलना चाहिए। हर किसी को अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकालकर प्रतिदिन 30 मिनट नियमित रूप से चलना चाहिए। इस तरह के प्रयास की आवश्यकता है। लोगों को जागरूक करके उनके स्वास्थ्य को बेहतर करना है। इस संकल्प के साथ हम सभी काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here