महापंचायत में सदर विधायक बोले नीतीश-मोदी किसान विरोधी

0
208

बक्सर खबरः मोदी-नीतीश सरकार किसान विरोधी है। यह पूंजीपतियों की सरकार है। इस शूट-बुट व टाई कोट सरकार नही दिख रहे किसानों के पैरों फटे वेवाय। यह युक्त बातें सदर विधायक संजय कुमार उर्फ मुन्ना तिवारी ने रविवार शाम तीन बजे डुमरांव राजगढ़ चैक पर आयोजित क्रांगेस की किसान महापंचायत केन्द्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर बरसे। तिवारी ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं और खुद किसान हूं। किसानो की हालात क्या है किसानों से बेहतर कोई नही जान सकता है। केंद्र की मोदी सरकार किसान की आय दोगुनी कर देने का ढ़पोरशंखी दावा करती है। उसे बखूबी समझ रहे हैं। अब समय आ गया है एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने का। किसानों की हित में हमने 12 सूत्री मांगों को रखा है।

जिसमें फसल लगाने से पहले सभी किसानों को मृदा कार्ड उपलब्ध करायी जाए। किसानों को अनुदानित दर पर उन्नत बीज समय पर उपलब्ध करायी जाए। किसानों के अनाज की तत्काल सरकारी स्तर पर खरीदा जाए। बक्सर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किये जाने की मांग की। अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण मोहन त्रिपाठी उर्फ नेपाली तिवारी संचालन दशरथ प्रसाद विद्यार्थी ने किया। इस पंचायत में कुंवर कमलेश कुमार सिंह, डा. मनोज पांडेय,अमरेश चंद्र त्रिपाठी, श्रद्धानंद तिवारी, कामेश्वर पांडेय, अवधेश सिंह, डा. उमा पांडेय, डा. निसार अहमद,रामबदन सिंह यादव जयराम सिंह यादव, दयाशंकर सिंह, दिलीप वर्मा, अखिलेश केसरी, बुच्चा उपाध्याय, फुदुर यादव, श्रीराम चैबे, अयोध्या तिवारी, सुधीर कुमार, पूर्व मुखिया राधेश्याम यादव, प्रभुदत्त ओझा आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here