पति से विवाद में महिला ने लगा ली फांसी

0
1046

बक्सर खबर। पति के साथ वाराणसी में रहने वाली खुशबू ने फांसी लगा ली। परेशान पति उसका शव लेकर आज शुक्रवार को अपने गांव डुमरांव पहुंचा। पीछे से उसकी सास और ससुर भी पहुंचे। उनको पता चला कि बेटी की मौत हो गई है। बेटी की मौत से आहत ससुर विजय जायसवाल और उनकी पत्नी रीता देवी ने कहा कि पति के कारण उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इन दोनों के बीच मारपीट हुई थी। तब खुशबू ने मां को फोन कर पुरी बात बताई थी। आज सुबह भी बात हुई। तब स्थिति सामान्य जान पड़ रही थी।

लेकिन, अचानक उसके पति चंदन ने सूचना दी। खुशबू की तबीयत खराब हो गई है। मैं उसे लेकर डुमरांव जा रहा हूं। सूचना के अनुसार जंगल बाजार रोड निवासी स्व. शंभु जायसवाल के पुत्र की शादी 21 नवम्बर 2016 में गाजीपुर जिला के थाना सुहवल ग्राम नवली में हुई थी। पत्नी के साथ चंदन वाराणसी में खोजवां से सटे  संकुलधारा तालाब के पास रहता था। पत्नी का फैशन करना और बाहर घूमना उसे पसंद नहीं था। इसी वजह से उनके बीच मारपीट हुई थी। लेकिन दूसरी तरफ ससुराल वालों ने दहेज के कारण प्रताडऩा की बात कह दी। डुमरांव पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली। लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here