खेत में महिला की लाश बरामद, हत्या की आशंका

0
971

बक्सर खबर। नावानगर प्रखंड के बिसैने ग्राम अर्थात कुकुरूभोंका गांव में सोमवार की सुबह खेत में महिला की लाश देखी गयी। गांव में यह खबर आग की तरफ फैली। लोग वहां जमा हुए तो पता चला वह तो इसी गांव की मंजू उर्फ रिंकी की लाश है। यह सूचना उसके पति को मिली। वह भी खेतों में पहुंचा। देखने वालों ने बताया लाश को पेपरमिंट के खेत में जैसे छिपाया गया था। उसके तीन बच्चे भी हैं।

सूचना मिलते ही वहां बासुदेवा ओपी की पुलिस पहुंची। पूछताछ में पति रमेश उर्फ गोरा सिंह ने बताया मैं गांव पर नहीं था। लौटने के बाद स्वयं उसे तलाश रहा था। पुलिस को उसने बताया यह आरा जिला के थाना संदेश अंतर्गत बडगांव की रहने वाली थी। पुलिस ने स्वयं उसके परिजनों को सूचना दी। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। अगर उन लोगों ने लिखित आवेदन दिया तो हत्या की प्राथमिकी दर्ज होगी। वैसे पुलिस की माने तो उसे गला दबाकर मारा गया है। यह बात स्पष्ट हो रही है। इस लिए लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here