न्यायालय में आज रहेगा नो वर्क

0
489

बक्सर खबर। सिविल लाइन के रहने वाले अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव का देहावसान हो गया है। इस वजह से आज न्यायालय में नो वर्क रहेगा। अधिवक्ता संघ के महासचिव गणेश ठाकुर से पूछने पर उन्होंने बताया मनोज श्रीवास्तव 1992 में बार एसोसिएशन से रजिस्टर्ड हुए थे। उनकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी। परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी। तंगी के हाल में एक अधिवक्ता आज नहीं रहे। इसका हमें गहरा दुख है। उनके सम्मान में आज अधिवक्ता शोक व्यक्त करेंगे और न्यायालय के कार्य से विरत रहेंगे। वहीं न्यायिक सूत्रों की माने तो उनकी पारिवारिक स्थिति बेहद खराब थी। जिसकी चर्चा भी रूह कंपा देने वाली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here