चीनी मिल इलाके में फिर चली गोली, युवक घायल

0
3524

बक्सर खबर। शहर के चीनी मिल इलाके के आदर्श नगर में आज बुधवार को फिर गोली चली। सूत्रों के अनुसार बबलु सेठ पिता रामानुज सेठ को गोली लगी है। उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। गोली छाती के पास पसली में जख्म बनाते निकल गई है। चिकित्सकों के अनुसार अब वह खतरे से बाहर है। नगर थाने की पुलिस ने पूछने पर बताया घटना आज पूर्वाह्न ग्यारह बजे लगभग की है। घायल ने तीन-चार युवकों का नाम बताया है।

उसके अनुसार मुहल्ले में आए दस-पन्द्रह की संख्या में मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया। उसमें से एक ने पिस्तौल निकाली और अगल-बगल गोलियां दागने लगा। उसी में से एक गोली आ लगी। पुलिस की माने तो यह घटना कहीं ने कहीं दो युवाओं के गोल में आपसी विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने यह भी शक जताया कि इसमें इश्क-मुहब्बत का कनेक्शन दिख रहा है। फिलहाल उन युवकों को पुलिस तलाश रही है। जिन्होंने बबलू को गोली मारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here