श्रीमन पांडेय की हालत में सुधार, अश्विनी चौबे भी पहुंचे

0
1091

बक्सर खबर। वाराणसी में इलाजरत बक्सर के पत्रकार श्रीमननारायण पांडेय की हालत में सुधार है। एपेक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में सुधार के लक्षण दिख रहे हैं। पेट और लिवर से जुड़ी बीमारी ने इस हालत में पहुंचाया है। इस बीच हाल चाल जानने के लिए बक्सर पत्रकार संघ के सदस्य और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी पहुंचे। श्रीमननारायण के दोनों पुत्रों से मिलकर उन्होंने मदद का भरोसा दिलाया। अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से मिलकर उन्होंने मरीज का हाल जाना। हर संभव मदद करने का निर्देश भी दिया।

श्रीमन का आज अस्पताल में तीसरा दिन है। वहां मौजूद बक्सर पत्रकार संघ के संरक्षक बबलू उपाध्याय हर अपडेट की जानकारी सभी साथियों को दे रहे हैं। उनके अनुसार आज बक्सर से प्रभात खबर टीम के आशुतोष, गिरीश द्विवेदी, प्रहाल आदि ने जाकर हालचाल जाना। पत्रकार संघ के संरक्षक राम एकबाल ठाकुर ने कहा कि मंत्री ने वहां पहुंच अस्पताल प्रबंधन से बात की। यह अच्छी पहल है। लेकिन, जिम्मेवारी यहीं खत्म नहीं हो जाती। आगे भी अस्पताल प्रबंधन से प्रतिदिन बात होनी चाहिए। क्योंकि की हमारे साथी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here