उफ : स्कूल में झुलस गए तीन मासूम

0
1466

बक्सर खबर। केसठ प्रखंड के खरवनियां मध्य विद्यालय में शुक्रवार को दुर्घटना हो गई। मध्यान भोजन परोसे जाने के दौरान सब्जी की बाल्टी उलट गई। सामने थाली लिए बैठे तीन बच्चे उसकी जद में आ गए। उन सभी को ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए नावानगर ले जाया गया। झुलसे छात्रों का नाम सचिन कुमार वर्ग एक, बबलू कुमार राम वर्ग एक, रंजन कुमार राम वर्ग सात है। इन सभी को निजी अस्पताल में उपचार के बाद घर ले जाया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार को दस बजे के लगभग हुई। बच्चों के बीच रसोइया खाना परोस रहीं थी। इसी बीच बाल्टी का हैंडल टूट गया। गर्म सब्जी गिर पड़ी। जिसके कारण तीन बच्चों के हाथ पैर जल गए। इस तरह की दुर्घटना होने के बाद प्रभारी शिक्षक को छोड़ अन्य भी शिक्षक विद्यालय से खिसक गए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय को दी है। यह वही विद्यालय है जहां के प्रधानाध्यापक को कुछ दिन पहले नावानगर पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here