प्लास्टिक इंजीनियरिंग में दीक्षा ने किया टॉप

0
795

बक्सर खबर। छात्रा दीक्षा कुमारी ने डिप्लोमा इन प्लास्टिक इंजीनियरिंग में टॉप किया है। ब्रह्मपुर से शेषनाथ पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया उसके पिता मदन कुमार बतौर चकबंदी पदाधिकारी डुमरांव जिले में कार्यरत हैं। उनकी बेटी दीक्षा सीपेट कालेज हाजीपुर से डीपीटी कोर्स कर रही थी।

उसने परीक्षा में सर्वाधिक 93.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसने पूरे बिहार में सर्वाधिक अंक हासिल कर कीर्तिमान बनाया है। मदन कुमार की तीसरी संतान है। परिवार वालों के अनुसार वह बचपन से ही पढऩे में होनहार थी। उनके स्वयं को सफल बनाने के लिए यह कोर्स चुना था। हर सेमेस्टर में वह प्रथम रही। उसकी इस कामयाबी पर पूरा परिवार फर्क कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here