साली की शादी में ससुराल आए युवक की दर्दनाक मौत

2
1358

बक्सर खबर । छोटी बहन की शादी होने वाली थी। बड़ी बहन अपनी ससुराल से मायके लौट आई। रविवार को शादी होनी थी। एक दिन पहले शनिवार को घर के बड़े दामाद शिवबहादुर राजभर का आगमन हुआ। जो सिमरी थाना के परमानपुर गांव पहुंचा। सूत्रों के अनुसार दो वर्ष पहले ही उसकी शादी रविन्द्र राय की बेटी से हुई थी। सुसराल पक्ष के कहने पर शनिवार को वह अपनी बाइक से डुमरांव गया। सामान की खरीददारी के बाद कुछ काम से डुमरांव से कोरानसराय की तरफ निकला।

लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। शाम साढ़े पांच बजे टेढ़की पुल के समीप उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। शिवबहादुर बुरी तरह घायल हो गया। उसे डुमरांव अस्पताल से तत्काल सदर अस्पताल बक्सर रेफर किया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही परमानपुर में कोहराम मच गया। जिस घर में छोटी बेटी की शादी का जश्न मनाया जा रहा था। उस घर में बड़ी बेटी का सुहाग उजड़ जाने का गम सबके चेहरे पर साफ छलक रहा था।

add

मानवता हुई शर्मसार
बक्सर। घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी गई। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत गहमर थाना के सायर गांव से परिजन बक्सर पहुंचे। वे शव को रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने पुराना अस्पताल पहुंचे। इसके बाद वे घंटो अस्पताल प्रशासन और पुलिस से अपने लिए एंबुलेंस अथवा शव वाहन की मांग करते रहे। लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। मजबूर होकर वे लोग आटो से शव को लेकर सायर रवाना हुए। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से उसके परिजन बहुत आहत थे। परिजन अखिलेश राजभर ने बिहार की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई।

2 COMMENTS

  1. धित्कार है ऐसी प्रशाशनिक व्यवस्था पर अविनाश उपाध्याय जी !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here