घर में सोने गए युवक की दर्दनाक मौत … सुबह मिली जानकारी

0
1068

बक्सर खबर। आज पुराना भोजपुर गांव में ऐसा वाकया सामने आया। जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। गांव के होनहार और बहुत ही मिलनसार युवक की मौत। सुनने वालों को यकीन नहीं हो रहा था। घर वालों का रो रो कर बुला हाल था। उन्हें भी आज रविवार की सुबह इसकी भनक लगी। जब सुबह देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो लोग उसे जगाने पहुंचे। देखा तो इक्कीस वर्षीय नौजवान कुंदन ओझा फर्श पर गिरा पड़ा है। यह नजारा देख पूरा परिवार रोने लगा। आस-पास के लोग जमा हो गए।

पूछने पर पता चला कि वह शनिवार की रात छत पर सोने गया था। शायद वहां से रात के वक्त अपने कमरे में लौट आया था। वह जहां गिरा पड़ा था। उसके हाथ में स्टैंड फैन का तार था। उसमें प्लग नहीं लगा था। शायद रात के वक्त तार लगाते समय उसे करंट लगा और उसकी मृत्यु हो गई। पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों के समझाने बुझाने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने आज शाम चरित्रवन पहुंचे। जहां पिता तेजनारायण ओझा ने अपने पुत्र के शव को मुखाग्नि दी। विधि के इस विधान के आगे किसी की नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here